IPS रतनलाल डांगी निलंबित! CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान – सरकार की छवि पर असर

Bole India
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतनलाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कदम उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उठाया गया। निलंबन का आदेश गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि IPS रतनलाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो सेवा नियमों और नैतिकता के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों के व्यापक प्रसार के कारण पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसके आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

निलंबन के दौरान रतनलाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और विभागीय जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रतनलाल डांगी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही थी। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment