शादी और विवादों के बीच बादशाह ने किया खुलासा, कहा – मुश्किल रहे कुछ हफ्ते

Bole India
2 Min Read

बादशाह ने अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर उठे विवाद पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में शादी और गाने को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बीते कुछ हफ्तों की कठिनाइयों और अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर लिखा।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण रहे। बादशाह ने लिखा कि कैमरे बंद होने के बाद असल जिंदगी का अनुभव अलग होता है और उन्होंने इन हालातों में खुद को परखा। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, पिछले कुछ हफ्तों ने मुझे उन तरीकों से परखा है जिनके लिए मैं पूरी तरह तैयार नहीं था। यह जीवन का एक पहलू है जो बाहर से सही दिखता है, लेकिन कैमरे बंद होने पर असलियत कुछ और होती है।”

बादशाह ने आगे बताया कि लंदन के O2 स्टेडियम में उनके संगीत कार्यक्रम ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी। उन्होंने स्टेज पर आए फैंस की गर्मजोशी और प्यार का जिक्र किया और कहा कि इस अनुभव ने उन्हें याद दिलाया कि वे कौन हैं और यह सब किसलिए है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे अगले चरण के लिए तैयार हैं और नया संगीत जल्द ही रिलीज़ करेंगे।

‘टटीरी’ विवाद
बादशाह के हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर 6 मार्च को पंचकुला में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत गाने से जुड़े 857 लिंक हटवाए। गाने के बोल और वीडियो में कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। बादशाह ने इस विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी और आश्वासन दिया कि आधिकारिक यूट्यूब वीडियो हटा दिया गया है।

इस पोस्ट के जरिए बादशाह ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने अतीत के विवादों को पीछे छोड़ दिया है और नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment