स्टार तेज गेंदबाज Pathirana की फिटनेस ने बढ़ाई KKR की उम्मीदें

Bole India
2 Min Read

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च 2026 से हो रही है। कई टीमों को खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अच्छी खबर आई है। उनके श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह फिट हो गए हैं और पहले मैच में खेल सकते हैं।

पथिराना ने हासिल की फिटनेस और मिली NOC

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में चोटिल होने के बाद पथिराना लंबे समय तक मैदान से बाहर थे। अब उन्होंने अपनी फिटनेस पूरी कर ली है और फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें IPL में खेलने के लिए NOC भी जारी कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंडुला दिसानायके ने कहा, “उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है, अब वह पूरी तरह फिट हैं और हमने उन्हें IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है।”

KKR के लिए राहत की खबर

KKR के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि उनके अन्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस सीजन में खेल पाना मुश्किल है। स्क्वाड में कोई और बड़ा तेज गेंदबाज मौजूद नहीं है। ऐसे में पथिराना का फिट होना टीम के लिए बड़ा बोनस है। पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे पथिराना अब KKR के साथ जुड़ेंगे और सीजन की शुरुआत से ही टीम की ताकत बढ़ाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment