केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Bole India
2 Min Read

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री को यह धमकी एक अज्ञात नंबर 7797623577 से फोन कर दी गई। इस मामले में जयंत चौधरी ने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

🔹 शिकायत में क्या कहा गया

शिकायत के अनुसार, 18 मार्च 2026 की सुबह लगभग 11 बजे, मंत्री के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने सीधे जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनके पास MP5 जैसे हथियार हैं। इसके बाद कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप के जरिए मंत्री का सरकारी टूर प्रोग्राम भेजा, जिस पर गोली मारने की धमकी लिखी हुई थी। साथ ही लोकेशन और वॉयस मैसेज भी भेजे गए, जिसमें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

शिकायत में यह भी बताया गया कि जब मंत्री के प्रतिनिधियों ने कॉल करने वाले से पूछताछ की, तो उसने कहा कि यह निर्देश “ऊपर से” भेजा गया है।

🔹 अज्ञात व्यक्ति की निगरानी

शिकायत में कहा गया कि घटना के तुरंत बाद पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंत्री के आवास की निगरानी कर रहा है। तीन दिन पहले रात 9 से 10 बजे के बीच सफेद रंग की स्विफ्ट कार कोठी के पास खड़ी रही, जिसमें लोग आवास की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

🔹 मंत्री का परिचय

जयंत चौधरी, 47 वर्ष, वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं और 2024 से केंद्र की NDA सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment