मशहूर यूट्यूबर और Anurag Dobhal, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में हुए एक भयानक कार हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी Ritika Dobhal अस्पताल में उन्हें देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। यह वीडियो देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Anurag Dobhal के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वह इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना ने उनके लाखों फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह निजी जिंदगी में चल रही समस्याओं और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।
डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद का खुलासा
हादसे से कुछ दिन पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी।
वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि परिवार के साथ चल रहे विवादों और निजी समस्याओं के कारण वह काफी परेशान थे। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई थी।
मैनेजर ने दिया आधिकारिक अपडेट
इस पूरे मामले में फैल रही अफवाहों के बीच अनुराग के मैनेजर ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अनुराग का ऑपरेशन चल रहा है और उनके फ्रैक्चर का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पत्नी और परिवार के करीबी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और फैंस से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी खबर या अफवाह पर भरोसा न करें।
सोशल मीडिया पर दुआओं का सिलसिला
अनुराग के इंस्टाग्राम अकाउंट से अस्पताल की एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसके साथ लिखा था –
“अनुराग जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं, उनके लिए प्रार्थना करें।”
इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक होकर वापस आएंगे।
