बिहार चुनावों का जो परिणाम (Bihar Election Result 2025) दिखाई दे रहा है उसने न सिर्फ एक्जिट पोल को सही साबित कर दिया है बल्कि उसे बहुत पीछे छोड़ दिया है, जिस समय हम ये खबर लिख रहे हैं उस समय NDA को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, NDA 190 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन 50 सीटों के आसपास दिखाई दे रहा है जिसमें कांग्रेस को मात्र 4 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है,
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार बताया है लेकिन इस बार उन्होंने उसके सहयोगी के तौर पर एसआईआर को भी बराबर का जिम्मेदार बता दिया है, बिहार चुनाव परिणाम में पार्टी और गठबंधन को मिली हार पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता
उन्होंने X पर लिखा – “जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बड़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे। उस पर EVM पर तो शंका बनी हुई है। कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का। उन्होंने
विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
