भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में पेश करेगी चुनौती

Nikhil Malhotra
2 Min Read

चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग

मुंबई। स्पेन के कैटालोनिया प्रांत के शहर ग्रानोलर्स (Granollers) में आयोजित चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम का कप्तान कोटेश्वर रामावत को बनाया गया है। आगामी 16 से 20 सितंबर, 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम शनिवार को मुंबई से स्पेन के लिए रवाना हो गई

इससे पहले रवानगी से पूर्व मुंबई में आयोजित विदाई समारोह में भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। भारतीय टीम के दल प्रमुख डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व डा.तेजराज सिंह बनाए गए है

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं भारतीय टीम के दल प्रमुख डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप के लिए अच्छी तैयारी की है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का पूरा भरोसा है

भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम : कोटेश्वर रामावत (कप्तान), सुरेश धारावत, साक्षी, मीनाक्षी हरिचंद्र जाधव, अजीत कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, सोमनाथ पांडुरंग जाधव, अभिजीत अप्पासाहेब पाटिल, फकीरप्पा कराविनकोप्पा, सिद्दप्पा पटागुंडी। मुख्य कोच : आनंद बाजीराव माने, कोच : प्रियदीप सिंह, ऑफिशियल : साईकृष्ण हटंगडी, राहुल यादव, विजय काज़ा, दल प्रमुख : डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, डा.तेजराज सिंह

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article