ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई ‘लाड़ला वोटर’ योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

Nikhil Malhotra
5 Min Read

दरअसल, मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Scheme) ने जिस तरह चुनावों के समीकरण बदले थे, कुछ वैसा ही नजारा…

दरअसल, मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Scheme) ने जिस तरह चुनावों के समीकरण बदले थे, कुछ वैसा ही नजारा अब अमेरिका की राजनीति में देखने को मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यवधि (Midterm election) चुनावों से ठीक पहले ऐसा ही दांव खेला है, जिसकी तुलना भारतीय राजनीति के कल्याणकारी और चुनावी दांव-पेचों से की जा रही है

इससे एक बात और सामने आ रही है कि ट्रंप को अपनी हार का डर सता रहा है। खास बात यह है कि शिवराज की इस योजना के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। इसके बाद भाजपा अन्य राज्यों में भी इस योजना को अपनाया। बंगाल विधानसभा चुनाव भी इसका एक उदाहरण है

डलास में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी के मिडटर्म कन्वेंशन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि यदि अमेरिकी जनता रिपब्लिकन पार्टी को संसद (सदन और सेनेट) में बहुमत दिलाती है, तो देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5000 डॉलर (लगभग 4.2 लाख रुपए) की नकद राशि दी जाएगी। ट्रंप ने इस योजना को ‘ट्रंप डिविडेंड’ (Trump Dividend) का नाम दिया है

डलास में अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप जीतते हैं। जैसे कोई सफल कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड (मुनाफा) देती है, वैसे ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का फायदा देश की जनता को सीधे मिलेगा। अगर हमारी पार्टी संसद में नियंत्रण बरकरार रखती है, तो हर अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर मिलेंगे

ट्रंप के इस कदम को राजनीतिक विश्लेषक भारत में चुनावों के दौरान दी जाने वाली ‘डायरेक्ट कैश ट्रांसफर’ (नकद हस्तांतरण) योजनाओं जैसा मान रहे हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाओं ने जिस तरह महिला व युवा मतदाताओं को आकर्षित किया था, ठीक उसी तर्ज पर ट्रंप अमेरिका के मध्यवर्ग और कामकाजी वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं

ट्रंप के इस भारी-भरकम ऐलान के बाद अमेरिकी राजनीति और अर्थशास्त्रियों के बीच हलचल तेज हो गई है

हालांकि, ट्रंप ने इसका ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसे लागू करना इतना आसान नहीं होगा। अमेरिकी कानून के मुताबिक, जनता को नकद राशि भेजने से जुड़े किसी भी प्रस्ताव को अमरीकी कांग्रेस (संसद) से पास कराना अनिवार्य होता है। संसदीय चुनाव जीतने की छटपटाहट के बीच ट्रंप ने अपनी साख दांव पर लगा दी है। उन्होंने अपनी जनता से अपील करते हुए कहा कि समझिए कि इस चुनाव में सीधे मेरा नाम बैलेट पेपर पर है, इसलिए रिपब्लिकन पार्टी को भारी मतों से जिताएं।

अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिका के ‘लाड़ले वोटर’ ट्रंप के इस 5000 डॉलर वाले चुनावी दांव पर भरोसा जताते हैं या फिर यह वादा महज एक राजनीतिक शिगूफा बनकर रह जाएगा

मध्य प्रदेश की ‘लाड़ली बहना योजना’ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई एक प्रमुख वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना की आधिकारिक घोषणा और शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 जनवरी 2023 को की गई थी। महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त 10 जून 2023 को भेजी गई थी

योजना के तहत शुरुआत में पात्र महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति माह कर दिया गया। पात्र महिलाओं को हर साल कुल 15000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके लिए महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए। आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए

स्रोत: readnownews.in

Share This Article