खनन सामग्री ले जा रही 14 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज

Nikhil Malhotra
1 Min Read

सहारनपुर। अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री ले जा रही 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया…

सहारनपुर। अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री ले जा रही 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है। प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान जांच के दौरान 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों के पास वैध रॉयल्टी नहीं मिलने पर सभी को सामग्री समेत कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

सीज वाहनों में महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस, स्वराज 744 एफई एन1, सोनालिका डीआई 750 तथा महिंद्रा अर्जुन 585 डीआई सहित विभिन्न ट्रैक्टर शामिल हैं। इनमें अधिकांश ट्रैक्टर लाल रंग के हैं, ट्रालियां नीली, सफेद-नीली हैं। एक ट्रैक्टर पर यूके 16 जी 4343 नंबर शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी, कांस्टेबल सुमित कुमार, मनमोहन, कुलदीप, रिजर्व पुलिसकर्मी पवन कुमार, सुगम, कुलदीप तथा अनुज शामिल रहे

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article