गैंगस्टर एक्ट में सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

Nikhil Malhotra
3 Min Read

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहा ऑपरेशन CyVajra के तहत बहराइच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित सात शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जहां संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड के जरिए आर्थिक लाभ कमाने वाले कुल 13 आरोपियों को चिन्हित किया गया था। इनके खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने साइबर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे

इसी क्रम में जिले में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए कमजोर और बेरोजगार लोगों तथा परिचितों के बैंक खातों और एटीएम से जुड़ी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे। जहां पुलिस ने ऐसे 13 आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंग चार्ट तैयार किया। जिला मजिस्ट्रेट, बहराइच से अनुमोदन मिलने के बाद थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा दर्ज किया।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान गुरुवार को विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात वांछित साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों और उनकी गतिविधियों के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं पकड़े गए आरोपीयो ने अपने नाम मो.

आमिर निवासी चांदपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच, रामजी यादव निवासी बशीरगंज, थाना कोतवाली नगर, बहराइचन, सौरभ मिश्रा निवासी छोटी बाजार, थाना कोतवाली नगर, बहराइच, फहीम निवासी नाजिरपुरा नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर, बहराइच, साहिल बेग निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना फखरपुर, बहराइच, सत्येन्द्र कुमार चौहान निवासी मलुहा भकुरहा, थाना मटेरा, बहराइच और संतोष सिंह निवासी टेंडवा बसंतपुर, थाना कोतवाली देहात, बहराइच बताया

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय, बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा बहराइच पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन CyVajra के तहत साइबर अपराधियों और संगठित साइबर गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article