टेनिस: अंडर-14 बालक एकल में अर्णव और तेजस में होगी खिताबी भिड़ंत

Nikhil Malhotra
3 Min Read

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन एवं केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड, गोमतीनगर में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप सीर…

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन एवं केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड, गोमतीनगर में खेली जा रही आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-12 एवं अंडर-14 बालक-बालिका टेनिस प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 बालक एकल के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अर्णव श्रीवास्तव ने महाराष्ट्र के आयुष देवस्कर को 6-2, 6-3 से हराया।

वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने आठवीं वरीयता वाले कृष्णा सिंह को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। अब खिताब के लिए अर्णव श्रीवास्तव और तेजस सिंह आमने-सामने होंगे

अंडर-12 बालक एकल में अंकुर-अर्णव का फाइनल : अंडर-12 बालक एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक ने सातवीं वरीयता वाले अस्विक श्रीवास्तव को 6-0, 6-1 से आसानी से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्णव श्रीवास्तव ने आरव वर्मा को 7-5, 6-2 से पराजित किया। फाइनल में अंकुर आलोक और अर्णव श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा

अंडर-14 बालक युगल में यूपी-सीजी/महाराष्ट्र की जोड़ी भिड़ेगी : अंडर-14 बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में तेजस सिंह और पविथ सिंह की यूपी जोड़ी ने मानस पटेल और आरव पटेल को 6-3, 6-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कौटिल्य कुमार (छत्तीसगढ़) और आयुष देवस्कर (महाराष्ट्र) ने अरव शुक्ला और कृष्णा सिंह (उत्तर प्रदेश) को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-4, 12-10 से शिकस्त दी। फाइनल में तेजस-पविथ की जोड़ी का सामना कौटिल्य-आयुष की जोड़ी से होगा

अंडर-12 बालिका एकल में सिया ने किया उलटफेर : अंडर-12 बालिका एकल में चौथी वरीयता प्राप्त सिया सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरी वरीयता वाली अन्वेषा सिंह को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त शुभी रंजन ने तीसरी वरीयता वाली अन्या को 6-1, 6-0 से हराया। फाइनल में सिया सिंह और शुभी रंजन के बीच खिताबी मुकाबला होगा

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article