पायनियर समाचार सेवा। लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के पद पर कणप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए इं, मयंक तिवारी द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया ह…
पायनियर समाचार सेवा। लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के पद पर कणप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए इं, मयंक तिवारी द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। यह पद इंजीनियर हितेश कांडपाल के चंपावत डिविजन में स्थानांतरण होने के बाद से रिक्त चल रहा था। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा नए अधिशासी अभियंता श्री तिवारी का स्वागत एवं स्थानांतरित हुए श्री कांडपाल को भावभीनी विदाई दी गई।
अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में श्री कांडपाल ने लोहाघाट डिवीजन में विभागीय कार्यों को काफी गति दी तथा प्राय विवादों में रहने वाले इस निर्माण खंड में उन्होंने इसे निर्विवाद रूप से संचालित किया
स्रोत: www.thehindipioneer.com


