अखिलेश यादव पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से सहारनपुर कार्रवाई तक घेरा

shikha verma
2 Min Read

मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मुजफ्फरनगर में हिंसा हो रही थी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तनाव की चपेट में था, तब अखिलेश यादव सैफई में कार्यक्रम देख रहे थे। संगीत सोम ने कहा कि सनातनी मुजफ्फरनगर दंगे को न भूले हैं और न भूलेंगे।

संगीत सोम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दंगे की बरसी पर अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना को लेकर बात करेंगे और सनातनी समाज से माफी मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और हजारों परिवार प्रभावित हुए। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल की घटनाओं को याद करना चाहिए।

‘अखिलेश के इशारे पर हिंदुओं पर गोली चलाने का आरोप’

संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन सरकार के दौरान पुलिस की कार्रवाई में हिंदुओं को निशाना बनाया गया। संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर दंगे को लेकर राजनीतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक इतिहास सनातन विरोधी रहा है।

Share This Article
Leave a Comment