शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महज दो दिनों में 50 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने पहले दिन 14.1 करोड़ और दूसरे दिन 17.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दो दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 53.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने बजट का लगभग 35 प्रतिशत वसूल कर लिया है। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड पर मजबूत पकड़ बनाई है।
फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यह 2026 की टॉप वीकेंड ओपनर फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है और 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। हालांकि इसकी कहानी पहले भाग से पूरी तरह अलग बताई जा रही है।


