दिशा पटानी के बर्थडे पर मौनी रॉय का खास मैसेज, सोशल मीडिया पर वायरल

shikha verma
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी 13 जून को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। इसी बीच उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी दिशा के लिए बेहद खास और भावनात्मक अंदाज में बर्थडे विश किया।

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा पटानी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ मौनी ने लिखा, “हे बर्थडे गर्ल, दिशा पटानी… तुम जहां भी रहो, ऐसे ही बिना वजह डांस करती रहो। लव यू।”

इसके अलावा मौनी ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों को स्कूटी राइड का आनंद लेते देखा जा सकता है। इस पर उन्होंने लिखा कि दिशा हमेशा इसी तरह आजादी, खूबसूरती, ग्रेस और हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रहें।

मौनी ने दिशा की कुछ तस्वीरों का कोलाज भी शेयर किया, जिसमें वह अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने प्यार भरे शब्दों में लिखा कि दिशा उनके लिए बेहद खास हैं और वह उन्हें हमेशा खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दिशा उन खास लोगों में से हैं जिनमें एक अलग ही जादू है और वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी खुशियों और खूबसूरत सरप्राइज से भरी रहे। दिशा पटानी के इस जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों की ओर से लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

Share This Article
Leave a Comment