पीलीभीत। फोटोग्राफी के क्षेत्र में पीलीभीत के हुनर और सक्रियता की झलक राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें फोटो वीडियो एक्सपो में देखने को मिली। फोटोग्राफर्स एसोसिए…
पीलीभीत। फोटोग्राफी के क्षेत्र में पीलीभीत के हुनर और सक्रियता की झलक राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें फोटो वीडियो एक्सपो में देखने को मिली। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 11 से 13 सितंबर तक गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिजॉर्ट में आयोजित एक्सपो में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पीलीभीत के जिलाध्यक्ष दिलीप थापर के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया।
तीन दिवसीय आयोजन में जिले के फोटोग्राफरों ने देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों के अत्याधुनिक कैमरे, प्रिंटर और फोटोग्राफी से जुड़ी नवीनतम एसेसरीज की जानकारी हासिल की और आवश्यक उपकरणों की खरीदारी भी की
वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र सरीन सम्मानित
एक्सपो में आयोजित वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान समारोह में पीलीभीत के वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र सरीन को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पीलीभीत से पहुंची पूरी टीम को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पीलीभीत के फोटोग्राफरों की वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया
ताबीस अजीम ने बढ़ाया उत्साह
एक्सपो के दौरान देश के जाने-माने उद्यमी ताबीस अजीम ने पीलीभीत के फोटोग्राफरों से मुलाकात की। उन्होंने टीम के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बदलती तकनीक के साथ कदमताल करते हुए फोटोग्राफी के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया
लकी ड्रा में भी पीलीभीत के सदस्यों की निकली किस्मत
तीन दिवसीय एक्सपो के समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पीलीभीत के कई सदस्यों के इनाम निकले। पुरस्कार मिलने के बाद सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया। एक्सपो में देशभर से आए फोटोग्राफरों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच तकनीक, उपकरणों और फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई
ये रहे टीम में शामिल
एक्सपो में जिलाध्यक्ष दिलीप थापर, वरिष्ठ फोटोग्राफर महेंद्र सरीन, सचिव अंशुल गौड़, कोषाध्यक्ष लवित सोहल, संगठन मंत्री मनीष भारद्वाज के साथ संतोष शर्मा, मंगल सना, प्रदीप राना, अनुज, विकास, सनातन, किशोर मौर्य, शुभ सक्सेना, उत्तम वर्मा, रोहित शर्मा, प्रदीप गंगवार, भूपदेव और आलोक कुमार आदि शामिल रहे
स्रोत: www.thehindipioneer.com


