शिक्षा, किसी भी समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम

रुड़की। किसी भी समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम है। शिक्षा, शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति में अपनी महती भूमिका अदा कर सकता है।

उक्त विचार त्यागी एवं विकास कल्याण सभा (रजिव) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी ने ग्राम बेहडकी सैदाबाद में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सुशील त्यागी ने बताया त्यागी सभा उत्तराखंड के द्वारा कोविड-1 व कोविड-2 में समाज के लोगों की चाहे स्वास्थ्य के रूप में हो या आर्थिक रूप से हो समिति द्वारा मदद की गई है जो समाजहित मैं आगे भी जारी रखेंगे। पूर्व प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह त्यागी निवासी हरिद्वार को सभा द्वारा सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य निरस्त करते हुए समिति ने निर्णय लिया कि भविष्य में महिपाल सिंह त्यागी हरिद्वार, त्यागी विकास एवं कल्याण सभा का मेंबर अथवा पदाधिकारी नही बन सकता ऐसा प्रस्ताव सर्वसम्मति पास करते हुऐ सभा द्वारा महिपाल सिंह त्यागी को आजीवन सभा से बर्खास्त किया गया। त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की प्रदेश कार्यसमिति में नवनियुक्त मंडी परिषद रुड़की के अध्यक्ष बृजेश त्यागी एडवोकेट को भी स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक मामचंद त्यागी, सत्यपाल त्यागी पूर्व अध्यक्ष अरुण त्यागी, सेवानिवृत मेजर धर्मपाल त्यागी, गुरुदत्त त्यागी मंडी समिति के अध्यक्ष बृजेश त्यागी एडवोकेट, बृजमोहन त्यागी ,अंकुल त्यागी, नीरज त्यागी फाजलपुर, जिला योजना के सदस्य योगेश त्यागी, विकास त्यागी, निरंकार त्यागी, सुनील त्यागी, बीडीसी विनय त्यागी, राजपाल त्यागी, मेहर चंद त्यागी, सुभाष त्यागी, प्रदीप त्यागी,मांगेराम त्यागी, देवेंद्र त्यागी, बालेंद्र त्यागी, डॉ राकेश त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
The post शिक्षा, किसी भी समाज को शून्य से शिखर तक का लक्ष्य हासिल करने का सर्वोत्तम माध्यम appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button