मंडी भाव : सरसों 9200 रुपये क्विंटल पर पहुंचा, सोयाबीन, बिनौला और सीपीओ में तेजी

इंदौर । विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन, बिनौला और सीपीओ सहित विभिन्न खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया। मूंगफली सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव में कोई बदलाव नहीं दिखा। शिकॉगो एक्सचेंज कल रात 0.6 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल इसमें 0.4 प्रतिशत की तेजी है। उन्होंने कहा कि सलोनी शम्साबाद में सरसों का भाव 9,150 रुपये से बढ़ाकर 9,200 रुपये क्विंटल कर दिया गया। इससे सरसों में सुधार है। सरसों की मांग धीरे धीरे बढ़ रही है जो त्योहारी मौसम और सर्दियों में और बढ़ेगी,  जबकि मंडियों में इसकी आपूर्ति बेहद कम होती जा रही है। बेमौसम बरसात की वजह से सरसों की अगली फसल में और देर हो सकती है जिसके चार से साढ़े चार महीने में आने की उम्मीद थी।

 उन्होंने कहा कि किसान नीचे भाव में सोयाबीन नहीं बेच रहे और बेमौसम बरसात से इसकी फसल को कुछ नुकसान होने की सूचना आ रही है। इस वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार है।सामान्य तेजी के रुख तथा विदेशों में खाद्य तेलों के भाव मजबूत होने से सीपीओ और पामोलीन के भाव में भी सुधार आया। जबकि मांग बढऩे से बिनौला के भाव मजबूत हो गए। मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

    सरसों तिलहन – 8,855 – 8,885  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।    मूंगफली – 6,285 –  6,370 रुपये।    मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,300 रुपये।    मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,080 – 2,210 रुपये प्रति टिन।    सरसों तेल दादरी- 18,000 रुपये प्रति क्विंटल।    सरसों पक्की घानी- 2,705 -2,745 रुपये प्रति टिन।    सरसों कच्ची घानी- 2,780 – 2,890 रुपये प्रति टिन।    तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,500 – 18,000 रुपये।    सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,900 रुपये।    सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,430 रुपये।    सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,460    सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये।    बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,720 रुपये।    पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  13,000 रुपये।    पामोलिन एक्स- कांडला- 11,850  (बिना जीएसटी के)।    सोयाबीन दाना 5,425 – 5,625, सोयाबीन लूज 5,175 – 5,275 रुपये।    मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

इंदौर मंडी के भाव

तिलहनसरसों (निमाड़ी) 7500 से 7600सोयाबीन 4400 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल।तेलमूंगफली तेल इंदौर 1480 से 1500,सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1300 से 1302,सोयाबीन साल्वेंट 1240 से 1245,पाम तेल 1275 से 1280 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।कपास्या खलीकपास्या खली इंदौर 1900,कपास्या खली देवास 1900,कपास्या खली उज्जैन 1900,कपास्या खली खंडवा 1875,कपास्या खली बुरहानपुर 1875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।कपास्या खली अकोला 2600 रुपये प्रति क्विंटल।
The post मंडी भाव : सरसों 9200 रुपये क्विंटल पर पहुंचा, सोयाबीन, बिनौला और सीपीओ में तेजी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button