आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ: शुक्ला

किच्छा। विपत्ति की इस घड़ी में जनता के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। किसी भी सूरत में पीड़ितों को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उक्त वक्तव्य आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता का चेक वितरित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कहे। विधायक शुक्ला द्वारा ग्राम जवाहरनगर, खमियां, इंदरपुर, तुर्कागौरी, आनंदपुर, नगला के दर्जनों पीड़ितों को सहायता राषि के लगभग 4.5 लाख रुपए के चेक उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के साथ वितरित किये। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन हर संभव सहयोग कर रहा है। इस मौके पर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, पटवारी तनुजा बोरा, अमरजीत कौर, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, दीपा कांडपाल आदि थे।
The post आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ: शुक्ला appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button