हिटलर से कम नहीं भाजपा सरकार: आत्रेय

किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश नहीं होगी कामयाब

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कृत्यों की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में किसानों की हत्या की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसका उदाहरण लखीमपुर खीरी की घटना है।

उन्होंने कहा की कृषि कानूनों के खिलाफ किसान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जता रहे थे, परंतु भाजपा के लोगों द्वारा किसानों पर क्रूरतापूर्वक गाड़ियां चलाना यह साबित करता है कि भाजपा के लोग हिटलर से कम नहीं। किसान अपनी मांगों को लेकर 11 महीने से सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहा है, परंतु केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के मद में गरीब किसानों का दुख दर्द बांटने की जगह बर्बरतापूर्वक किसानों के आंदोलन को दबाने का काम कर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
The post हिटलर से कम नहीं भाजपा सरकार: आत्रेय appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button