धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट

रुड़की। सोनालीपुरम स्थित धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोलानीपुरम स्थित एक एक चर्च में मतांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर मारपीट भी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। चर्च में प्रार्थना करने वालों का आरोप है कि हिंदू संगठनों ने मतांतरण का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें एक पक्ष के रजत, अजीत और सुमित चौहान, विल्सन घायल हो गए। आरोप है कि गंभीर हालत में रजत को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोग थाने पहुंचे और भाजपा नेताओं के साथ ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। एक पक्ष का कहना है कि चर्च में प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पर पहुंचे और हमला कर दिया। ईसाई धर्म के कुछ लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर चर्च के अंदर घुस कर तोड़फोड़ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया था। इसके साथ ही पुलिस को कुछ लोगों के नामजद एवं 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, विहिप मंत्री शिवप्रसाद त्यागी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीमा गोयल, बबीता चौहान, सुनील, राखी प्रधान, रजनी गोयल एवं अन्य लोगों के खिलाफ डकैती, मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर तनाव की स्थिति है, एक पक्ष के लोग थाने में डेरा डाले हुए हैं। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
The post धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button