राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने कुंजा बहादुरपुर गांव में राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होनें घोषणा की कि कुन्जा बहादरपुर में कृषि महाविद्यालय बनाया जायेगा।

माना जाता है कि देश में आजादी की लड़ाई सबसे पहले इसी गांव से शुरू हुई थी। तीन अक्टूबर 1824 को देश की आजादी की पहली लड़ाई कुंजा गांव से शुरू हुई थी। यह लड़ाई राजा विजय सिंह के नेतृत्व में लड़ी गई थी। इस लड़ाई में राजा विजय सिंह उनके सेनापति कल्याण सिंह शहीद हो गए थे। तब से हर साल तीन अक्टूबर को यहां पर यज्ञ का आयोजन किया जाता है शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। अविभाजित उत्तर प्रदेश मे तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने कुंजा बहादुरपुर गांव मे राजा विजय सिंह स्मारक स्थल का शिलान्यास किया था। कुंजा बहादरपुर में पहंुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में वीरों की भूमि में आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होनें कहा कि दुनिया में मान-सम्मान बढ़ाने, भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं, उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। रोजगार के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं मंे आवेदको को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। मुख्यमंत्री नें कहा कि उत्तराखण्ड से तृतीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार की जगह 10 हजार रूपयें किया गया है। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिये पढ़ाई हेतु हल्द्वानी में छात्रावास बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में चला रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का बखाने करने के साथ ही सरकार द्वारा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उत्तरप्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया, खानपुर विधायक कंुवर प्रणव सिंह चैंपियन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा भगवानपुर के कद्दावर नेता सुबोध राकेश, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
The post राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button