पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों ने किया गोष्ठियों का आयोजन

पुरोला। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती पर पुरोला भाजपाइयों ने बिभिन्न बूथों पर गोष्ठियों का आयोजन कर उपाध्याय की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर गोष्ठी वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव रावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। गोष्ठी में भाजपा नेता रामचन्द्र पंवार ने कहा कि उपाध्याय एकात्म, मानववाद अंत्योदय के प्रणेता, प्रचारक के रूप में हम सब के लिए प्रेणास्रोत रहे हैं। गोष्ठी में अनेक वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा व पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर राजपाल पंवार, उपेन्द्र असवाल, अमीचंद शाह, राजेन्द्र गैरोला, दलवीर चंद, मलकेश सेमवाल, विकास राणा, बृजमोहन चौहान, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
The post पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button