प्रदेश में परिवर्तन के लिए लोगों में दिख रहा है जुनून : देवेंद्र

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का कलियर में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

बसपा और भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

भास्कर समाचार सेवा

पिरान कलियर। प्रदेश में सत्ता बदलने और सरकार के द्वारा महंगाई,पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, तीन कृषि काले कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा हरिद्वार रुड़की के बाद विधानसभा कलियर पहुंची।

परिवर्तन यात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदीप टम्टा सहित अन्य पदाधिकारियों का कलियर पहुंचने पर विधायक हाजी फुरकान अहमद और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ो लोगो ने बसपा और भाजपा को छोड़कर कोंग्रेस का दामन थामा।

परिवर्तन यात्रा हरिद्वार और रुड़की के बाद कलियर विधानसभा में पहुंची। विधानसभा के गांव मेहवड कला में खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा के सभी गांवों से लोग जनसभा में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। यात्रा को लेकर लोगों में जोश और जुनून है।

 प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रीतम सिंह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। कलियर विधानसभा में जो विकास कार्य रुके हुए उन विकास कार्यो को कोंग्रेस की सरकार पूरा करेगी। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्षों में ऋण तो माफ नहीं हुआ,किसानों की उत्पीड़न जरूर हुआ। इस अवसर पर राव आजम शकील ने कहा कि परिवर्तन यात्रा आगामी 2022 में भाजपा के लिये परिवर्तन का कारण बनेगी। उन्होनें कहा कि जनता के सामने कांग्रेस से बेहतर विकल्प नहीं है। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम, तिलक राज बेहड़,रणजीत रावत, भुवन कापड़ी, नंदन सिंह रावत, मनोहर लाल शर्मा, राजेश रस्तोगी, डॉक्टर रकम सिह, भूप सिंह, हाजी राव शेर मोहम्मद, राव आफाक, हाजी सईद हसन, राजेन्द्र चौधरी, सतेंद्र शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, भावना अंजलि, सुभाष सैनी, जोधराम सैनी, नितिन प्रधान, दौलतराम, भोपाल सिंह, कुलदीप, राकेश, राव आजम शकील, उस्मान, मुस्तुफा, साहिल राणा, कमर आलम आदि मौजूद रहें।
The post प्रदेश में परिवर्तन के लिए लोगों में दिख रहा है जुनून : देवेंद्र appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button