नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता

किसानों के लिए काफी चिंतित है केंद्र व राज्य सरकार: चौधरी

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रुड़की पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष की ओर से की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें अभिनव भारद्वाज व राशिद उपाध्यक्ष, महामंत्री आशीष पाल, मंत्री अतुल चौधरी, निशांत मलिक व कार्तिक सैनी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल सैनी, मीडिया प्रभारी शिवम यादव व सह मीडिया प्रभारी नावेद को बनाया गया। दिव्यांश जोशी, सिद्धार्थ, प्रतीक तिवारी, विवेक पाल, रितिक कुमार अनुज पाल को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। मोर्चे के जिलाध्यक्ष निपेन्द्र चौधरी ने कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार किसानों के लिए काफी चिंतित है और कृषकों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं सरकार की ओर से दी जा रही है उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी। रुड़की पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व महामंत्री संजय त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन हित में कार्य करने के लिए कहा। मोर्चे के मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा के सिद्धांतों और संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे और आने वाले चुनाव में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कमल सैनी, राजकमल पुंडीर, रजत गौतम, दीपक पांडेय, तरुण शर्मा, तेजेश्वर पाल आदि मौजूद रहे।
The post नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button