नगर पंचायत बनाने पर तकरार शुरू

आनन फानन में नगर पंचायत बनाने पर उठ रहे सवाल

आगामी बजट में होने थे सवा करोड़ से अधिक के कार्य

राज

किच्छा। विधानसभा क्षेत्र के सिरौली ग्रामसभा के नगर पालिका में शामिल होने तथा नगर पालिका से नगर पंचायत बनने की कवायद ने क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मियों को नई हवा दे दी है। जहां एक ओर कांग्रेस समर्थित लोगों का मानना है कि क्षेत्र के नगरपालिका में रहते क्षेत्र को विकास की गति से जोड़ा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्थित लोगों का मानना है कि विकास की नई कहानी लिखने के लिए क्षेत्र का नगर पंचायत बनाना आवश्यक है। ऐसे में नगरपालिका में रहते क्षेत्र का कितना विकास हो पाया तथा आगामी नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र का स्वरूप क्या होगा, यह समय के गर्भ में है।

विदित हो कि सिरौली क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की मंशा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के प्रथम बार नगर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने विभिन्न घोषणाओं के साथ सिरौली क्षेत्र को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की, लेकिन घोषणा के साथ ही इसमें विवाद हो गया। एक पक्ष नगर पंचायत के पक्ष तथा दूसरा नगर पंचायत के विरोध में कूद पड़ा और नगर पंचायत न बनाये जाने तथा क्षेत्र का विकास अवरुद्ध होने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर की।

कांग्रेस नेता एनयू खान द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए सिरौली को गलत तरीके से नगर पंचायत बनाये जाने की बात कहते हुए वाद भी दायर किया गया। इसकी न्यायालय में पिछले दिनों से सुनवाई भी जारी है। इधर नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद जहां एक ओर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला पंचायत बनाये जाने के बाद क्षेत्र को मिलने वाले लाभ गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता दबी जुबान से इसका विरोध करते दिख रहे हैं।

उनका कहना है कि आगामी दिनों में पालिकाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कार्यों को जारी किया जा रहा था, जो सिरौली के नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के चलते बाधित हो गए हैं। आरोप है कि पालिका द्वारा आगामी दिनों में ऐसे ही विकास कार्यों के चलते क्षेत्र का स्वरूप बदलता, परंतु विधायक राजेश शुक्ला द्वारा नगर पंचायत की घोषणा के बाद उक्त विकास कार्यों का संपन्न होना मुश्किल है।
The post नगर पंचायत बनाने पर तकरार शुरू appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button