डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार: मयूख

प्रदेश उपाध्यक्ष ने ली समस्त अनुसांगिक संगठनों की बैठक

भास्कर समाचार सेवा

पिथौरागढ़। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मयूख महर ने कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों एवं प्रकोष्ठों और न्याय पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होने बताया कि डबल इंजन की सरकार है और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारी हर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में आये दिन भाजपा सरकार के विधायकों पर महिलाओं से कुकर्म व महिला उत्पीड़न के केस आ रहे है। उत्तराखंड में आस्था के केंद्र कुंभ के नाम पर हरिद्वार में कोविड टेस्ट घोटाला किया गया। प्रदेश में हर वर्ग परेशान व हताश है और अब जनता व देवभूमि के लोगों ने ठान लिया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस को लाना है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की ओर से बताया गया कि इस बार कांग्रेस फ्रंट फुट में आकर लड़ाई लड़ने को तैयार है, इसलिए 6 माह पूर्व से ही संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने एवं कार्यकर्ताओ की बात जानने को उनसे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है और न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ तक मजबूती लाई जा रही है। सभी अनुसांगिक संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी व न्याय पंचायत एवं बूथ कमेटी की ओर से बताया गया कि वह इस बार पूरी ताकत से बूथ में मजबूती के लिए काम कर रहे हैं और इस बार चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय भी होंगे। इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, महिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट, प्रदेश सचिव तिलक जोशी, भुवन पांडेय, हीरा बिष्ट, कपिल सौन, कमलेश कसन्याल, त्रिलोक बिष्ट, शुभाष पुनेड़ा सहित, बहादुर सामंत, टिकेंद्र मल, बाहर अली, आसिफ खान, नारायण कोहली, सुभम बिष्ट, ऋषभ कल्पासी, अभिषेक कोहली सहित अन्य उपस्थित थे।
The post डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार: मयूख appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button