न्यायिक मजिस्ट्रेट व डीएफओ टोंस ने थाना परिसर में किया पौधरोपण

सीओ बड़कोट व थानाध्यक्ष पुरोला ने हरेला पर्व पर 1500 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा

भास्कर समाचार सेवा

पुरोला। उत्तराखंड में मनाए जा रहे हरेला पर्व पर किये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला नदीम अहमद, डीएफओ सुबोध काला, सीओ अनुज व थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने विभिन्न प्रजाति के 500 से अधिक छायादर व फलदार पौधों का रोपण किया।थाना परिसर में पौधरोपण कर न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद व डीएफओ सुबोध काला ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि हम पौधरोपण करके आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर पर्यावरण दे पाएंगे। आज जरूरत है कि हम सब अपनी आने वाली पीढ़ी का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

 इस अवसर पर पुलिस सीओ अनुज व थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि सम्पूर्ण यमुना सर्किल क्षेत्र में 1500 से अधिक पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा है। जिसमें यमुना घाटी के सर्किल थानो के अंर्तगत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। 
The post न्यायिक मजिस्ट्रेट व डीएफओ टोंस ने थाना परिसर में किया पौधरोपण appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button