रेल भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया

Nikhil Malhotra
1 Min Read

नेशनल 05-12

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले रेल भवन, इंडिया गेट, विजय चौक और राष्ट्रपति भवन सहित कई ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी में गुरुवार को जगमग किया गया है। । भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का भारत का चौथा अवसर होगा। इसका थीम सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण है।

राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रेल भवन, इंडिया गेट, विजय चौक और राष्ट्रपति भवन सहित कई ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी में जगमग किया गया है। साथ ही सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने आज से 14 सितंबर तक शहर में ड्रोन और कई अन्य छोटे हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article