नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में हुए भयावह 9/11 आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में हुए भयावह 9/11 आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है और इसका खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत का संकल्प अडिग है
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में उन परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, जिनकी जिंदगी 11 सितंबर 2001 के भयावह हमलों से हमेशा के लिए बदल गई। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जारी सभी प्रयासों के प्रति भारत की एकजुटता भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई दशकों से सीमापार आतंकवाद का पीड़ित रहा है और इसी कारण वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा भले ही लगातार नए रूप ले रहा हो, लेकिन भारत सभी प्रकार और स्वरूपों के आतंकवाद का विरोध करता रहेगा
स्रोत: www.thehindipioneer.com


