भारत में लॉन्च हुई पहली BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस, कीमत 79.60 लाख रुपये से शुरू

Nikhil Malhotra
4 Min Read

लखनऊ। लग्जरी कार निर्माता BMW इंडिया ने देश में पहली बार BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की भारत में पहली स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्र…

लखनऊ। लग्जरी कार निर्माता BMW इंडिया ने देश में पहली बार BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की भारत में पहली स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्रिक सेडान होगी। कार का उत्पादन BMW ग्रुप के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा और इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। BMW i5 eDrive35L M Sport और BMW i5 eDrive35L M Sport First Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79. 60 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग देशभर के BMW डीलरशिप्स और कंपनी की वेबसाइट पर की जा सकती है।

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एवं CEO हरदीप सिंह ब्रार ने कहा कि पहली BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस की पेशकश कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारत के लिए विशेष रूप से विकसित लॉन्ग व्हीलबेस और इलेक्ट्रिक वाहनों की रणनीति को और मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी की पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक सेडान बढ़ती स्थानीय उत्पादन क्षमता और सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह कार गतिशील ड्राइविंग और चालक-चालित लक्जरी के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करती है

बड़ी और विशाल केबिन वाली सेडान

नई BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस की लंबाई 5,175 मिमी, चौड़ाई 2,156 मिमी और ऊंचाई 1,520 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,105 मिमी है, जिससे कार में अधिक विशाल केबिन स्पेस मिलता है।कार में BMW किडनी ग्रिल, Iconic Glow Contour Line लाइटिंग, फ्लश-माउंटेड डोर हैंडल और 20 इंच के M अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Adaptive LED हेडलाइट्स और नए डिजाइन की डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं

प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स

BMW i5 LWB में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.9 इंच कंट्रोल डिस्प्ले के साथ BMW Curved Display दिया गया है। इसके अलावा Illuminated BMW Interaction Bar, Sky Lounge Panoramic Glass Sunroof और LED एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।कार में Bowers & Wilkins Surround Sound System दिया गया है, जो प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करता है

लॉन्च से पहले ही बिक गईं First Edition की सभी यूनिट्स

BMW इंडिया ने BMW i5 LWB के लॉन्च को खास बनाने के लिए First Edition भी पेश किया था। इसे केवल पहले 99 ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया था। कंपनी के अनुसार ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते लॉन्च से पहले ही इसकी सभी यूनिट्स बिक गईं।First Edition में Rear Seat Entertainment Package, टैबलेट और टैबलेट होल्डर के साथ विशेष इंटीरियर फिनिश दी गई है। यह Carbon Black Metallic एक्सटीरियर और Titanium Bronze एक्सेंट्स के साथ उपलब्ध है

6.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा

BMW i5 eDrive35L मात्र 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 195 किमी प्रति घंटा है। कार 268 hp की पावर और 410 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करती है।इसमें 81.6 kWh क्षमता वाली हाई-वोल्टेज बैटरी दी गई है, जो MIDC टेस्ट साइकिल के अनुसार 669 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है

भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर किया गया विकास

BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस को भारतीय सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें Adaptive Rear-Axle Air Suspension और बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे विभिन्न सड़क परिस्थितियों में बेहतर राइड कम्फर्ट, स्थिरता और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव मिलता है

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article