दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ महिला टीम घोषित

Nikhil Malhotra
1 Min Read

लखनऊ, पायनियर । जिला कबड्डी संघ ने आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ जनपद की महिला कबड्डी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 12 खिलाड़ियो…

लखनऊ, पायनियर । जिला कबड्डी संघ ने आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ जनपद की महिला कबड्डी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि दो खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है। चयनित टीम में काजल, समृद्धि, महक कश्यप, जान्हवी, कविता, माधुरी, अल्पा निषाद, सौम्या कश्यप, शालिनी गौतम, उर्वशी, महक शर्मा और राधा को जगह मिली है। शालिनी रावत और मुस्कान सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

टीम के चयन की पुष्टि जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सी. पी. शुक्ला, उपाध्यक्ष ए. पी. बाजपेयी, संयुक्त सचिव आई. ए. सिद्दीकी और अजय मिश्रा ने की। टीम को चौक स्टेडियम, लखनऊ के एनआईएस कोच टिंकू कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा। जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम आगामी प्रतियोगिता में लखनऊ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी

स्रोत: www.thehindipioneer.com

Share This Article