13 सूत्रीय मांगों को लेकर गढ़वाल व कुमांऊ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, 6 सितंबर। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को 13 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान मांगो के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्षाे से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा हैं महासंघ के सचिव हनुमन्त सिंह ने बताया कि कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण, संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में पदोन्नति सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कोविड से गढ़वाल मण्डल विकास निगम व कुमांऊ मंडल विकास निगम को हुए नुकसान से उबरने के लिए सरकार दोनों निगमों को 50-50 करोड़ की सहायता दे। साथ ही दोनों विभागों का एकीकरण कर पर्यटन परिषद में विलय किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह बलुड़ी, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्रनाथ, किशनलाल, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, राजेश जुयाल, कमला रावत, शांति देवी, बनारसी लाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।
The post 13 सूत्रीय मांगों को लेकर गढ़वाल व कुमांऊ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button