हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को कार भेंट करते कंपनी अधिकारी

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा ने भेंट की कार

देश की रक्षा के लिये भी आगे आने लगी हैं बेटियां: राणा

भास्कर समाचार सेवा

रुड़की। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा की ओर से कार भेंट की गई। वक्ताओं ने वंदना कटारिया के खेल की जमकर सराहना की इसके साथ ही देश की बेटियों के लिए वंदना को प्रेरणास्रोत बताया।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टाटा ने कार देने की घोषणा की थी। हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भाग लिया और महिला हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी। उन्हे शुक्रवार को रुड़की स्थित टाटा शोरूम में कंपनी की ओर से अल्ट्रोज कार भेंट की गई। इस दौरान रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि वंदना कटारिया ने प्रदेश का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होने वंदना के खेल की जमकर सराहना की, साथ ही कहा कि देश के लिये वंदना कटारिया प्रेरणास्रोत है। छात्र-छात्राओं को वंदना से प्रेरणा लेकर शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपने जोहर दिखाने चाहिए। उन्होने कहा कि खेल एक तरफ जहां शारीरिक विकास करता है तो वहीं मानसिक विकास भी खेल से होता है। उन्होने कहा कि आज के वक्त में बेटी भी बेटों से कम नहीं है, बेटियों को यदि पूरी तरह हर क्षेत्र में मौका दिया जाये तो खेल के साथ-साथ देश की सीमाओं की रक्षा करने में भी पीछे नहीं है। बेटियां देश की रक्षा के लिये आगे आने लगी है। इस अवसर पर मास्टर सत्यपाल आदि लोग मौजूद रहे।
The post हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को कार भेंट करते कंपनी अधिकारी appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button