बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान चलायेगी भाजपा

भास्कर समाचार सेवा

रुड़की। उत्तराखंड में भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। भाजपा अब बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान चलाएगी। जिसका उद्देश्य हर गांव में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ता को चिन्हित कर स्वास्थ्य स्वंय सेवक के रूप में जोड़ना है। इतना ही भाजपा का मकसद है कि जिस तरह से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है  उससे लोगों को आगाह करना और इस अभियान से समाज सेवा का भी जज्बा पैदा होगा। इस कार्यक्रम से पार्टी का प्रचार तो होगा ही साथ ही ग्रामीण स्तर पर आम जनता को भी जागरूक किया जा सकेगा।

रुड़की नगर निगम हाल में स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का शुभारंभ हरिद्वार नगर निगम के पूर्व मेयर और रुड़की भाजपा के प्रभारी मनोज गर्ग ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल देश और दुनिया पर बेहद भारी गुजरा है कुछ परिवारों ने अपनो को खोया है लेकिन आज जिस तरह  से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए निशुल्क वैक्सिनेशन अभियान चलाया है उसके लिए वह प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का शुभारंभ किया गया है गांव गांव और हर बूथ तक इस अभियान से लोगों को जागरूक करना है उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान पूरे देश का अभियान है सम्पूर्ण मानव समाज का अभियान है। उन्होंने वैक्सिनेशन कराने की भी लोगों से अपील भी की। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी का संगठन भी मजबूत होगा। उन्होनें ने कहा कि इस कार्यक्रम से बूथ अध्यक्ष बूथ सयोंजक और पन्ना प्रमुख तक मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने काफी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान काफी सफल कार्यक्रम साबित होगा जिसमें गांव गांव और शहर में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं को मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पार्षद जे.पी. शर्मा समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे।
The post बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान चलायेगी भाजपा appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button