कार्यकर्ताओ के नब्ज टटोलने पुरोला पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत

कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनाव में एकजुट हो कर कार्य करने का किया आह्वान

बैठक में कार्यकर्ताओं ने लगाया क्षेत्रीय विधायक पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

भास्कर समाचार सेवापुरोला। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जोर शोर से शुरू कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने पुरोला पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर कार्य करने को लेकर कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को आम लोगों के घर घर पहुंचाने का काम करे व भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाये।

 वहीं बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा सभा चुनाव में एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगा और कहा कि आगामी चुनाव में बिना कार्यकर्ताओं की सहमति के प्रत्याशियों का चुनाव किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजी राणा ब्लाक अध्यक्ष किशन सिंह, प्यारेलाल हिमानी, रोज़ी सिंह सौंदाण, जयेंद्र राणा, हिमानी,प्रकाश कुमार, नारायणि, कमलाराम शर्मा, रामप्रसाद सेमवाल, आशीष, राजेश रावत, सरोज रावत,ओमप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।   
The post कार्यकर्ताओ के नब्ज टटोलने पुरोला पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button