थल में एक्सपोजर विजिट के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के साथ में महिलाएं

आत्मनिर्भर महिला शक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा महिलाओं कोथल(बेरीनाग)। थल स्थित मडुवा बेकरी का विका खंड विण की आस्था असहाय सहायता समूह, जय मोस्टा स्वयं सहायता समूह, आनंदी स्वयं सहायता समूह और महिला उत्थान समूह से जुड़ी महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने एक्सपोजर विजिट कराया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने मंडुवा बेकरी के बारीकियों के बारे में जानकारी लेने के साथ भविष्य में इस तरह का कार्य करने की बात कही। यहां पर एक्सपोजर विजिट बबीता बिष्ट और प्रियंका पांडे ने बताया कि लंबे समय से समूह कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो यहां पर कार्य किया जा रहा है, जिससे महिलाओं का आर्थिक स्थिति भी मजूबत हो रही है। अपने समूह में इस कार्य को शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला शक्ति अभियान से गांव की महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजूबत हो सके और महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन सकें।

इस मौके पर जयं मां भगवती स्वयं सहायता समूह राखी बृजवाल, ब्लाक मिशन मैनेजर प्रेम बाफिला, समन्वयक जगदीश पांडे, पुष्कर मेहता, समूह की बबीता बिष्ट, चंदा बिष्ट, दीपा देवी, हेमा देवी, अनीता, प्रियंका पांडे, रमेश खत्री सहित आदि मौजूद थे।
The post थल में एक्सपोजर विजिट के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के साथ में महिलाएं appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button