आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर बनती महिलाएँ

थल में बेकरी में मंडुवे के बिस्कुट बनाती महिलाएं

थल की मंडुवा बेकरी ने पूरे प्रदेश में बनाई अपनी अगल पहचानसीडीओ वंदना की प्रेरणा से महिलाओं ने शुरू की पहल

वर्तमान में लाखों का टर्नओवर दे रहा महिला समूह

बेरीनाग। पहाड़ की महिलाओं को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा पहल की जा रही है। इस पहल से आज महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजूबत होने के साथ महिलाएं आत्मनिर्भर भी भी हो रही है। यह मिसाल पेश की है थल स्थित जय मां भगवती स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने।

तीन वर्ष पूर्व जनपद की तत्कालीन सीडीओ वंदना ने थल की इस समूह की महिलाओं से मडुवा बेकरी कार्य शुरू करने को कहा। शुरुआती दौर में महिलाओं को कार्य करने में कुछ परेशानी आई, लेकिन आज इस समूह का लाखों का टर्नओवर है। समूह से जुड़ी एक दर्जन महिलाएं प्रतिदिन यहां पर 1200 पीस बिस्कुट बनाने के साथ ही उसको बाजार तक पहुंचाने का भी काम कर रही हैं। जिले की पहली बेकरी ग्रोथ सेंटर यहां पर खुलने के बाद यहां पर मंडुवे के बिस्कुट और केक भी बनाये जा रहे हैं, जिसकी वर्तमान में बाजार में डिमांड भी बड़ रही है।

समूह की अध्यक्ष राखी बृजवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में समूह द्वारा बहुत अच्छी आय होने के साथ ही समूह से जुड़ी महिलाएं भी आत्मनिर्भर भी हो रही है। क्षेत्र कई गांवों की महिलाओं को यहां पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पूर्व में यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला सहित कई अन्य समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया जा चुका है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को विभिन्न मशीनों के साथ समय-समय पर प्रशिक्षण सहित अन्य सामाग्री देते हैं। आज थल की मंडुवा बेकरी ने पूरे प्रदेश में अपनी अगल पहचान बनाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बताया कि समूह के महिलाओं के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहानीय होने के साथ इस तरह से कार्य से जिले के अन्य महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा।
The post आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर बनती महिलाएँ appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button