महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में डीडीओ गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, पीड़िता के बयान दर्ज कराए

भास्कर समाचार सेवा

पुरोला। महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को पुरोला आते डेरिका के पास गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपित को मुंसीफ न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं बुधवार को ही पीड़ित महिला के न्यायालय में 164 के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराये गये। महिला कर्मी से छेड़छाड़, अश्लील हरकत की घटना से बुधवार को भी लोगों में भारी आक्रोश रहा है। महिला के स्वजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपित जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को जनता के हवाले करने की मांग को लेकर बुधवार को भी पुलिस चौकी में हंगामा किया।

घटना से आक्रोशित रामा, कमल सिरांई क्षेत्र के ग्रामीण व बुधवार सुबह पुरोला मुख्य बाजार पुलिस चौकी के पास आरोपित डीडीओ को तत्काल जेल भेजने की मांग की। बाद में पुलिस सीओ अनुज कुमार व थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

 उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विकास खंड पुरोला में तैनात महिला कर्मी ने जिला विकास अधिकारी पर लोक निर्माण विभाग के बंगले में बुलाकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करनें का आरोप लगानें को लेकर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर जिला विकास अधिकारी विमल कुमार खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही कर देररात को मोरी से पुरोला आते डेरिका के पास गिरफ्तार कर लिया।

उधर सीओ अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित जिला विकास अधिकारी विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार देर सांय को मोरी से पुरोला आते डेरीका के पास गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को मुंसिफ न्यायालय पुरोला में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
The post महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में डीडीओ गिरफ्तार appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button