चंद्रकुंवर बर्त्वाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर पट्टी के मालकोटी गांव में हिमवंत प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की 102वीं जयंती के अवसर पर उन्हे याद करते हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए गए। उनकी जन्मस्थली ग्राम सभा मालकोटी में चंद्र कुंवर स्मृति न्यास मालकोटी के तत्वाधान ग्रामसभावासियों द्वारा उनके जन्म दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाते हुए न्यास के पदाधिकारियों एवं ग्राम सभा वासियों द्वारा उन की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान समिति के संयोजक गंभीर सिंह बर्त्वाल, अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बर्त्वाल, सचिव विजेंद्र सिंह बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह बर्त्वाल, दिग्विजय सिंह बर्त्वाल आदि उपस्थित थे।

चंद्रकुंवर बर्तवाल का जन्म 20 अगस्त 1919 को हुआ था। मात्र 28 वर्ष की जीवनयात्रा में उन्होंने हिंदी साहित्य के सृजन में जो अभूतपूर्व योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नही जा सकता। मात्र 28 साल के जीवन में एक हज़ार अनमोल कविताएं, 24 कहानियां, एकांकी और बाल साहित्य का अनमोल खजाना हिंदी साहित्य को दिया।
The post चंद्रकुंवर बर्त्वाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button