अमेरिकी दूतावास के अंदर निर्माणाधीन स्थल पर दो मज़दूर की मौत

नयी दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अमेरिकी दूतावास में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को दो मज़दूरों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप में घायल है।

नयी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां बताया कि चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन को दोपहर करीब 1344 बजे अमेरिकी दूतावास के अंदर निर्माणाधीन स्थल पर तीन मज़दूरों के घायल होने की सूचना मिली। सभी मज़दूर राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को प्राईमस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कंचन को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान शाम में बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि तीसरा मज़दूर मुकेश गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज प्राईमस अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 288/337/304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे जाँच की जा रही है।
The post अमेरिकी दूतावास के अंदर निर्माणाधीन स्थल पर दो मज़दूर की मौत appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button