चीन की आपत्ति के बाद एपल स्टोर से हटाया गया लोकप्रिय कुरान ऐप

बीजिंग (ईएमएस)। एपल कंपनी ने चीन में अपने ऐप स्टोर से दुनिया की सबसे लोकप्रिय कुरान ऐप को हटा दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई चीनी अधिकारियों के अनुरोध के बाद की है। कुरान मजीद दुनिया भर में ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके डेढ़ लाख से ज्यादा रिव्यू हैं और दुनियाभर में लाखों मुसलमान इसका उपयोग करते हैं।

कुरान ऐप पर अवैध धार्मिक सामग्री को लेकर कार्रवाई की गई है। ऐप के स्टोर से ‘कुरान मजीद’ से डिलीट किए जाने को सबसे पहले ‘ऐपल सेंसरशिप’ नामक वेबसाइट ने नोटिस किया। ये वेबसाइट एप्पल के ऐप स्टोर पर मौजूद ऐप पर नजर रखती है। ऐप बनाने वाली कंपनी पीडीएमएस ने कहा कि अवैध इस्लामी सामाग्री को जगह देने के कारण चीन में ऐप स्टोर से हमारी ऐप हटाई गई है। इस मामले में हम चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। चीन में कुरान ऐप के करीब एक मिलियन यूजर थे।

चीन कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिकारिक तौर पर इस्लाम धर्म को देश में मान्यता दी है। फिर भी वहां मुस्लिम के मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दे हैं। शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के नरसंहार, उन्हें जेलों में डालने जैसी घटनाएं आए दिन पश्चिमी मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में बीबीसी ने शिनजियांग में उइगर इमामों को निशाना बनाने की खबर को प्रमुखता दी थी।
The post चीन की आपत्ति के बाद एपल स्टोर से हटाया गया लोकप्रिय कुरान ऐप appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button