आशा कार्यकत्रियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री

किच्छा। बीते 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियों का समर्थन करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ बैठकर भोजन कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया। इस अवसर पर पुष्कर राज जैन ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की जायज मांगों को मनवाने के लिए हमें किसी भी स्तर पर जाना पड़ा तो हम जाएंगे। समर्थन देने वालों में नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी आदि मौजूद थे।
The post आशा कार्यकत्रियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button