अभद्रता के विरोध में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने गए आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

जनता हक देने की बात से बौखलायी भाजपा-हेमा 

हरिद्वार, 2 अगस्त। रविवार को लाल मंदिर कालोनी में मुफ्त बिजली गांरटी योजना के कार्ड वितरित करने गए आप कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार व केनोपी फाड़ने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खन्ना नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता चन्द्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए खन्ना नगर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकताओं के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता आप कार्यकर्ताओ के साथ बदमीजी कर रहे है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता को हक देने की बात से अपनी जमीन खिसकती देखकर बीजेपी के नेता तानाशाही पर उतर आए है। 18 साल में भी हरिद्वार का विकास कराने में नाकाम रहे भाजपा विधायक अपनी हार को देखते हुए उन्माद फैलाकर धर्मनगरी की आबोहवा में जहर घोलने का काम कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि जनता को उसका हक देने की बात कर रहे आप कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आप कार्यकर्ता बीजेपी की गीदड़ भभकी से डरने वाले नही है। अब तक जनता के धन को मंत्रियों, विधायको ने जमकर लुटा है। आज जब जनता को उनका हक देने की बात की जा रही है तो बीजेपी नेताओ में खलबली मच गई है। एडवोकेट सचिन बेदी व नवीन कौशिक ने कहा कि जब सांसदों, विधायको को मुफ्त सुविधा मिल सकती है, तो जनता को क्यों नही। इस बात को बीजेपी हजम नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता ने बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।  आम आदमी पार्टी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस दबाव में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी चुप बैठने वाली नही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होगी तब तक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे। देवभूमि में महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई, जिला सचिव अनिल सती, जिला संगठन मंत्री नवीन मारया, रघुवीर सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष शरीक अफरोज, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत राय, शिशुपाल सिंह नेगी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश असवाल, पवन कुमार,पुलकित गोयल, अर्जुन सिंह, सोमवीर, शाहीन अशरफ, रोहित कश्यप, राव तनवीर, सुजीत गुप्ता, संजय मेहता, रितु सिंह, दीप्ति चौहान, ममता सिंह, पवन ठाकुर, अमित सिंघानिया, देवेंद्र कठैत, अमित चौधरी, यशपाल सिंह चौहान, संजू नारंग, राकेश लोहट, अम्बरीष गिरी, पंकज शर्मा, राव तनवीर, विजय पंवार, राकेश यादव, गीता देवी, रणधीर सिंह, प्रवीण असवाल, नवीन सिंघल, जुबेर, गगन वर्मा, सुरेश ठाकुर, मोईन अब्बासी, रविन्द्र आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post अभद्रता के विरोध में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने गए आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button