मिशन 2022 को तैयार रहने का किया आह्वान

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सल्ट मंडल की कार्यसमिति में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रवि रौतेला और मुख्य वक्ता विधायक महेश जीना सहित मंडल प्रभारी सुरेंद्र मनराल मौजूद रहे। मंडल कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। सोमवार को भाजपा के सल्ट मंडल के कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत कर सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उन योजनाओं की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार वापस लाने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में दिन रात एक करें। मुख्य वक्ता विधायक महेश जीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनता के लिए बेहद कारगर व महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, सल्ट के मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज आदि मौजूद रहे।
The post मिशन 2022 को तैयार रहने का किया आह्वान appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button