कोविड-19 के नियमो का उल्लंघन और गंदगी फैलाने पर 99 लोगों पर कार्रवाई

भास्कर समाचार सेवा

हरिद्वार। शुक्रवार  को देर रात्री नगर आयुक्त जय भारत सिंह के नेतृत्व में हर की पैड़ी के घाटों पर गंदगी फैलाने और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर औचक कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त की ओर से पांच टीमों का गठन किया गया और एक साथ सभी घाटों पर गंदगी फैलाने और कोविड-19 के नियमो का उल्लंघन करने पर चालान एवं जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें सभी टीमो की ओर से 99 चालान काटे गए एवं यात्रियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त  जय भारत सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। लोगों को कोविड -19 का पालन करना होगा। साथ ही गंदगी फैलाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ -साथ घाटों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों और प्लास्टिक सामग्री बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम नेगी, महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, श्रीकांत और निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
The post कोविड-19 के नियमो का उल्लंघन और गंदगी फैलाने पर 99 लोगों पर कार्रवाई appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button