चीन में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, बही गाड़ियां-देखे VIDEO

चीन के हेनान प्रांत में बारिश के कारण भारी तबाही मची हुई है। बाढ़ की वजह से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही बाढ़ से पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस खौफ नाक मंजर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कई लोग ट्रैन में फंसे हुए हैं और ट्रेन लगभग पानी से भरा हुआ है। उसमें फंसे हुए लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है।
हेनान के झेंग्झौ शहर में आईफोन बनाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट है। यह ताइवान के हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी के स्वामित्व में है। भारी बारिश के कारण पूरा शहर बाढ़ की चपेट में है। इससे कंपनी के काम भी प्रभावित हुए हैं। कुछ दिनों से प्रोडक्शन का काम रुका हुआ है। कंपनी का कहना है कि कंपनी के लिए उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता झेंग्झौ में अपने कर्मचारियों की अच्छी देखभाल करना होगा।
The videos shared on Chinese social media about the floodings in Henan following the heavy rain really show the severity of the situation. These are some of them. pic.twitter.com/zZMKxvAGAX— Manya Koetse (@manyapan) July 20, 2021
The videos shared on Chinese social media about the floodings in Henan following the heavy rain really show the severity of the situation. These are some of them. pic.twitter.com/zZMKxvAGAX— Manya Koetse (@manyapan) July 20, 2021
चीनी सोशल मीडिया मदद के लिए SOS अनुरोधों से भरा हुआ है
You know it’s bad when the fish are swimming across the streets. pic.twitter.com/Fz9o3g0sGs— Manya Koetse (@manyapan) July 20, 2021
कर्मी और अन्य स्थानीय उप जिला कर्मी मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं। ‘सबवे’ में पानी कम हो रहा है और यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। जल स्तर बढ़ने के कारण हेनान में लोगों का दैनिक जीवन बाधित हो गया है। जिले में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेनान प्रांतीय मौसम विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि झेंग्झौ में मंगलवार को शाम 5 बजे से 24 घंटों में रिकॉर्ड 457.5 मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश और बाढ़ के कारण शहर में आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पानी में डूबे सबवे, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया है। जिनपिंग ने अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। इसके साथ ही बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत उपायों को सावधानीपूर्वक और सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।The post चीन में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, बही गाड़ियां-देखे VIDEO appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button