गर्भवती महिला के शव को धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पुलिस के आशवासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर शव का दाह संस्कार किया। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पति सास, ससुर, देवर सहित 6 लोगो के खिलाफ दहेज हत्या और मारपीट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पिरान कलियर/धनौरी।

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कोटा मुराद नगर गाव में गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो साल का बच्चा भी घायल हो गया था। सीओ और एसओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी थी। गर्भवती महिला की हत्या के मामले में मृतक महिला के भाई मोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन दीपा की शादी 2017 में कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ सामजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसमे उसके परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था  शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगो ने उसकी बहन से दहेज की मांग करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे थे। पहले भी कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके चलते शुक्रवार को उसकी बहन के देवर ने उसकी बहन को घर अकेली पाकर उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके दो वर्ष के बेटे अक्षित को भी पीटकर घायल कर दिया था, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृतक महिला के भाई मोनू कुमार की तहरीर पर पति विपिन, सास चन्द्रकला ,ससुर मदनपाल,देवर रोबिन उर्फ चन्द्र,गोविंद और ननद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए कहा और महिला के परिजनों को सांत्वना दी।
The post गर्भवती महिला के शव को धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button