बाजपुर को मॉडल के रूप में विकसित करना मेरा लक्ष्य: आर्य

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 11 करोड़ 1.48 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बाजपुर। परिवहन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास परियोजनाओं का ग्राम बन्नाखेड़ा सानी, खम्वारी, भीकमपुरी तथा बन्नाखेड़ा में 11 करोड़ 1लाख 48 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 3.75 करोड़ के पांच नलकूप,1.18 करोड़ के संपर्क मार्ग तथा 70 लाख की विकास कार्य कराए जाएंगे। पेयजल योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 75 लाख की लागत से ग्राम बन्नाखेड़ा सानी में पेयजल निगम के ट्यूबवेल ग्राम खमबारी, विक्रमपुरी किसान कृषि भूमि की सिंचाई के लिए पेयजल ट्यूबेल परियोजना का शिलान्यास किया गया है, जिससे आने वाले समय में किसानों को पानी को लेकर कोई परेशानी ना हो सके। किसान अपनी फसलों की सिंचाई अच्छी तरह से कर सकें। जिस तरह से पानी का वाटर लेवल गिरता चला जा रहा है, ऐसे समय में यह सबसे उपयोग साबित होगा। बरात घर का निर्माण 295 हजार की लागत से कराया जाएगा।

उन्होंने कहा विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। तेजी से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। आज करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य शुरू से ही रहा है कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जाए। बाजपुर को मॉडल के रूप में विकसित करना मेरा लक्ष्य है। उत्तराखंड की विधानसभाओं में सबसे पहला नाम विकास के मामले में बाजपुर विधानसभा क्षेत्र का आना चाहिए।

इस मौके पर डीके जोशी, गुरदीप सिंह, विरेंद्र बिष्ट, हरीश कांडपाल, प्रधान बलजिंदर कौर, नितिन बिष्ट, चंद्रपाल, राहुल वर्मा, दिलबाग सिंह, हरीश दानू ,रवि बंसल आदि मौजूद थे।
The post बाजपुर को मॉडल के रूप में विकसित करना मेरा लक्ष्य: आर्य appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button