प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर रार

एक गुट ने लगाया संगठन के संविधान की अवहेलना का आरोप

भास्कर समाचार सेवा

रुड़की। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में वर्तमान कार्यकारिणी ने स्वयं घोषित परिणाम के बाद शिक्षकों के दूसरे प्रत्याशियों की ओर से संगठन के जिला पदाधिकारियों को आपत्ति दर्ज कर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की इकाई का चुनाव 26 जुलाई को होना प्रस्तावित है। उससे पूर्व रुड़की ब्लॉक के पदाधिकारियों की ओर से एक बैठक की गई, जिसमें संगठन के प्रस्तावित चुनाव पर चर्चा करने के लिए ब्लॉक रुड़की के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया। बैठक में कुछ शिक्षकों की ओर से कोविड-19 को देखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को ही दायित्व सौपने की पेशकश की, जिस पर सभी सदस्यों की सहमति नहीं बन पाई। दूसरी ओर संघ के सदस्य नाजिर हुसैन व अंजेश ने बैठक में विरोध करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मुनीश यादव के नाम का प्रस्ताव दिया एवं चुनाव कराने की मांग की। शुक्रवार को एक समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी मुनीश यादव एवं महामंत्री पद पर प्रत्याशी रोहिताश सैनी ने जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मुनीश यादव ने कहा कि रुड़की ब्लॉक की वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से संगठन के संविधान की अवहेलना करते हुए शिक्षकों का अपमान किया है। उन्होने वर्तमान कार्यकारिणी पर तत्काल कारवाही की मांग करते हुए उच्च पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
The post प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर रार appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.

Related Articles

Back to top button